फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से दूरी बनाएं युवा ः राविश

Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव सौंगल में रैली निकालते हुए विद्यार्थी - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सौंगल में वीरवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

प्रधानाचार्य रमेश राविश ने कहा कि नशा हमारे देश की जड़ों को खोखला कर रहा है। इससे न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और तंबाकू से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा में अपना भविष्य संवारना चाहिए ताकि तन-मन स्वस्थ रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने नशा मुक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व नोडल अधिकारी सतवीर सिंह ने किया। रैली गांव की मुख्य गलियों से होती हुई लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देती हुई विद्यालय में संपन्न हुई।
विज्ञापन




इस अवसर पर सुरेश कुमार, राजेश कुमार, बलबीर सिंह, बलराज सिंह, मामला राम, कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह, राम मेहर सिंह, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें