कैथल। विश्व हास्य दिवस रविवार को है। कैथल शहर निवासी 38 वर्षीय कॉमेडियन डॉ. राजीव शर्मा हास्य की दुनिया में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर अपने अलग-अलग कॉमेडी अंदाज में छाए हैं।
डॉ. राजीव कैथल के पहले ऐसे हास्य कलाकार हैं, जो कपिल शर्मा के शो में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके साथ ही वे द लाफ्टर शो के फाइनल में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे कुरुक्षेत्र के आकाशवाणी में भी काम कर चुके हैं।
हास्य कलाकार डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि बचपन से ही स्कूल के समय से हास्य के क्षेत्र में उसकी रुचि रही है। पूर्व में वह न केवल जिला व राज्य स्तर पर, बल्कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी हरियाणा दिवस सहित जोनल एवं इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में कई 10 से अधिक बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं और बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीत चुके हैं। वह अपनी सफलता के पीछे गुरु डॉ. बलजीत की प्रेरणा मानते हैं।
उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थी जीवन के समय में वर्ष 2005 से लेकर 2012 तक इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में लगातार सात बार हरियाणवी लघु हास्य नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राध्यापक के तौर पर 2017 से लेकर 2024 आरकेएसडी कॉलेज की हास्य नाटिका में जोनल यूथ फेस्टिवल व रत्नावली में हास्य नाटिका और हरियाणवीं चौपाल में प्रथम स्थान पाया है। संवाद