फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आपातकाल में घबराएं नहीं, हम हैं साथ ः डीसी

Fri, 05 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला उपायुक्त ने प्राकृतिक आपदा के बीच जिलावासियों के नाम संदेश जारी कर सभी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मैं बतौर डीसी कैथल इस कठिन समय में आप सभी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हूं। मैं आश्वस्त करती हूं कि जलभराव और बाढ़ जैसे हालात से निपटने तक जिला प्रशासन का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएगा।

डीसी ने आमजन से अपील की कि आपातकालीन स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें और घबराने के बजाय तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 01746-234528 और 01743-221555 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि लगातार बारिश के कारण यदि मकान में दरारें आ जाएं या गिरने का खतरा हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि जिला प्रशासन अस्थायी ठहराव की व्यवस्था कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि घग्गर नदी के आसपास भीड़ एकत्रित न करें और राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात सामान्य होने तक लगातार कार्य करता रहेगा। संवाद



अंत में उन्होंने जिलावासियों की सुरक्षा और कुशलता की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें