फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलश यात्रा के साथ दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ

Sat, 23 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी में आयोजित कलश यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। श्री कृष्ण कृपा कथा आयोजन समिति और भारत विकास परिषद फतेहपुर-पूंडरी की ओर से पूंडरी की अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन श्री राम मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पुरानी अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का शुभारंभ शाम करीब 6:20 बजे गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कराया। इसके बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


मुख्य यजमान के रूप में सुनील गर्ग अपने परिवार सहित यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भगवद्गीता को कथा स्थल तक लेकर पहुंचे। कलश यात्रा के अग्रभाग में स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज चल रहे थे, जबकि पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विनोद बंसल, संदीप गर्ग, विजय कंसल, अमित टाया, रविकांत गर्ग, राहुल सिढाना, राघवेंद्र नागरथ, पंडित रविदत्त शास्त्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।

कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद देर शाम सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें