फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Sat, 23 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जाट कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि बिजली खपत 80 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है। तापमान बढ़ने के कारण घरों, दुकानों और कार्यालयों में एसी, कूलर और पंखों का उपयोग बढ़ने से बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

बढ़ती खपत के बीच कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आने लगी है। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में एक दिन के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब 314 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


इनमें अधिकांश शिकायतें बिजली कट, लो-वोल्टेज, फॉल्ट और ट्रांसफार्मर से संबंधित रहीं। वीरवार देर रात भी शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में लोगों को घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि रात के समय बिजली कटने से सबसे अधिक दिक्कत होती है, क्योंकि गर्मी में घरों के भीतर रहना मुश्किल हो जाता है।

लोगों ने बताया कि बिजली जाने से पंखे और एसी बंद हो जाते हैं, जबकि मच्छरों की बढ़ती संख्या ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। उमस भरी गर्मी के कारण रात के समय लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


बढ़ी बिजली खपत से सिस्टम पर दबाव है। शिकायतों के समाधान के लिए टीमों को फील्ड में लगाया गया है और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। अनावश्यक उपकरण बंद रखकर लोड संतुलित रखा जा सकता है। -सोमबीर भालोठिया, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें