फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज, हैंडबॉल और खो-खो में कैथल ने मारी बाजी

विज्ञापन
​खिलाड़ियों से परिचय कर जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ करते जिला ​शिक्षा अ​धिकारी प्रमोद राणा व अ
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आगाज मंगलवार से हो गया। जाट स्कूल मैदान में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा ने राजौंद और सीवन के बीच खो-खो मैच के खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 34 अलग अलग खेलों में सभी सात खंडों के तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। चार दिनों तक प्रतियोगिताएं चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेलों का होना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर खेल सचिव मामचंद, उप अधीक्षक प्रवीण थरेजा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल, कुलदीप और जिला प्रधान विजेंद्र बेरवाल मौजूद रहे।
पहले दिन हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम...
हैंडबॉल में आयु वर्ग 14 में कैथल प्रथम स्थान, हैंडबॉल आयु वर्ग 17 में कैथल द्वितीय स्थान और आयु वर्ग 19 में कैथल तृतीय स्थान, चेस में आयु वर्ग 14 में गुहला प्रथम, राजौंद द्वितीय स्थान पर रहा। चेस अंडर 17 में कैथल प्रथम व राजौंद द्वितीय स्थान पर रहा। चेस वर्ग 19 में कैथल प्रथम और गुहला द्वितीय स्थान पर रहा। खो खो आयु वर्ग 14 में कैथल प्रथम व राजौंद द्वितीय स्थान पर रहा। आयु वर्ग 17 में कैथल प्रथम और गुहला द्वितीय स्थान पर रहा। आयु वर्ग 19 में कैथल प्रथम और पूंडरी द्वितीय स्थान पर रहा।

खिलाड़ियों से परिचय कर जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ करते जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा व अ

Next
AU ऐप में पढ़ें