जींद रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार
राजौंद। जींद रोड पर स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के दौरान पास में खड़ा एक बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी और जींद रोड से आते हुए चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके कारण वाहन सीधे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा दो हिस्सों में टूट गया।
जींद रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार