फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव की सड़क नहीं बनवा पा रहे जिला परिषद चेयरमैन

Tue, 03 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल नहर से पबनावा मोड तक टूटी हुई मुख्य सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। यह सड़क ढांड को करनाल से जोड़ती है, लेकिन गड्डों की संख्या इतनी अधिक है कि गिनती करना मुश्किल है। हैरत की बात यह है कि जिला परिषद के चेयरमैन भी इसी गांव से हैं, फिर भी सड़क नहीं बन पा रही है। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि हल्का पूंडरी में विकास के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।

सड़क के उद्घाटन के लिए नारियल फोड़े गए और विधायक सतपाल जांबा ने दो महीने में सड़क सीसी की बनाने का दावा किया था, लेकिन दो महीने बीतने के बाद गड्डों में मिट्टी भरने की भी कोशिश नहीं हुई। आए दिन सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर स्थिति को जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विकास के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। गत दिनों इन गड्ढों के कारण कौल के एक युवा की जान भी चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पटियाला-करनाल-दिल्ली को जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, और सड़क के इस हिस्से से गुजरते समय वाहन चालकों के पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि एक छोटा झटका वाहन पलटने का कारण बन सकता है। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा टेंडर मिलने के बाद सिक्योरिटी जमा करवाई गई है और छह महीने का समय निर्धारित है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में बताया कि ठेकेदार ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कार्य में देरी बताई है। ठेकेदार ने अगले दो-चार दिन में सामग्री स्टोर करके सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है। यदि कार्य फिर भी शुरू नहीं होता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दूसरी ओर हलका में भाजपा के विधायक सतपाल जांबा से बात करने पर उनके पीए ने बताया कि विधायक मीटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए फिलहाल बातचीत संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें