फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में सड़क निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन आज

Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। ब्लॉक क्षेत्र की सड़क निर्माण योजना को लेकर मंगलवार को नगर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने रविवार को महाराणा प्रताप चौक पर पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण का विरोध किया और विभाग से तारकोल या आरसीसी सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन


संघर्ष कमेटी ने सोमवार को नगरवासियों से अपील की कि मंगलवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेकर शहर की मुख्य सड़क पर आरसीसी या तारकोल सड़क निर्माण में सहयोग करें। इसके तहत मेन बाजार, मेन रोड और मुख्य मार्ग के सभी दुकानदारों से डोर टू डोर अपील की गई कि प्रदर्शन के दौरान अपनी दुकानें बंद रखें, क्योंकि खराब सड़क के कारण ग्राहकों को लगातार परेशानी हो रही है और दुकानदार भी इससे चिंतित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें