फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों को बांटा पढ़ाई व जरूरत का सामान

Mon, 13 Apr 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म, झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से बच्चों की पढ़ाई का सामान निशुल्क वितरित किया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद शिक्षा केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें स्लम एरिया के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाना रहा। आयोजन में बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल सहित अन्य पढ़ाई की सामग्री दी गई।
इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के तहत पूजा गिरधर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सतत विकास की मजबूत नींव है। शिक्षा वह शक्ति है जो आत्मनिर्भरता को बढ़ाती है और बेहतर आजीविका के अवसर खोलती है। इससे न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और राष्ट्र का भी समग्र विकास होता है। उन्होंने श्री नर नारायण सेवा समिति के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

ग्रुप लीडर बख्शीश चंद ने कहा कि अगर हम मिलकर प्रयास करें तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और हर बच्चा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा कार्यक्रम में रोवर अंकित, सुभाष, अमन, दीपक, सूर्या, जतिन आदि मौजूद रहे। वहीं शिक्षा केंद्र की अध्यापिका रेखा रानी ने भी बच्चों के मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें