फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला शिक्षा और लैंगिक भेदभाव के मुद्दे पर मंथन

Tue, 10 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमन सेल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला शिक्षा और लैंगिक भेदभाव के मुद्दे पर मंथन किया गया।

इस मौके पर छात्राओं खुशी (बीए तृतीय वर्ष), पायल (बीएससी द्वितीय वर्ष), मुस्कान (बीए तृतीय वर्ष) और निशु (बीए द्वितीय वर्ष) ने महिला सशक्तीकरण विषय पर भाषण और कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। डॉ. अनु यादव ने छात्राओं को फर्स्ट एड और रिससिटेशन (सीपीआर) की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. ममता गर्ग ने ‘गुलाबी पंख’ अभियान का परिचय कराया, जबकि डॉ. कविता जिंदल ने एक महिला की कहानी, उसी की जुबानी विषय पर अपने विचार साझा किए। वहीं डॉ. अनुपम गर्ग ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर तथा डॉ. दिव्या ने संबोधित किया। महाविद्यालय के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि शिक्षित और जागरूक महिला ही समाज की सच्ची शक्ति होती है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें