फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीण पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन पर की चर्चा

विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यक्रम को सुनते और भाग लेते गांव जगदीशपुरा के ग्रामीण। विज्ञ​प्ति - फोटो : कोटला रोड पर मंडी समिति के पास युवक की पिटाई करते एक युवक। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
कैथल। जल जीवन मिशन के तहत गांव जगदीशपुरा में नौवें सुजल ग्राम संवाद का ऑनलाइन आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल-1 कैथल जगदीप दलाल के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण, पेयजल गुणवत्ता और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक कुमार व कालू राम मीना ने की। ग्राम पंचायत जगदीशपुरा की सरपंच सविता, ग्राम सचिव रोनू और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य ऑनलाइन जुड़े। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता राहुल कंवल, बीआरसी संदीप कुमार और मुख्य अभियंता राजीव बातिश सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्य अभियंता राजीव बातिश ने कहा कि संचालन व रखरखाव नीति-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना और लोगों तक सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण, जल की गुणवत्ता बनाए रखने और जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

ऑनलाइन कार्यक्रम को सुनते और भाग लेते गांव जगदीशपुरा के ग्रामीण। विज्ञप्ति- फोटो : कोटला रोड पर मंडी समिति के पास युवक की पिटाई करते एक युवक। वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें