फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सबमर्सिबल केबल चोरी मामले में कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सबमर्सिबल मोटरों की केबल चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी जुदुपुर यूपी निवासी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को गांव क्योड़क निवासी अरविंद कुमार समेत आसपास के कई किसानों के खेतों से सबमर्सिबल की केबलें काटकर चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी का सामान खरीदा था। वह कबाड़ी का काम करता है। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें