फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन के तालाबों में पसरी गंदगी

Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कस्बा के तालाब जो कभी साफ-सुथरे और पानी से भरे रहते थे, आज गंदगी और उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। पिछले चार वर्षों से जब से गांव में नगर पालिका की स्थापना हुई है, इन तालाबों की सफाई पूरी तरह से ठप है।

इससे पहले ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत समय-समय पर तालाबों की सफाई कराई जाती थी। इससे एक तो तालाब स्वच्छ रहते थे और दूसरा नगर के मनरेगा मजदूरों को रोजगार भी मिलता था लेकिन नगरपालिका आने के बाद से मनरेगा भी समाप्त हो गया है और तालाबों की ओर भी किसी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अब ये तालाब गंदगी उड़ेलने का स्थान बन कर रह गए हैं। तालाबों में जलकुंभी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। तालाबों में मच्छरों को पनपने का अच्छा वातावरण मिलता है इस कारण से यह मच्छर गर्मी सर्दी समाप्त ही नहीं होते हैं। मच्छरों की बढ़ती संख्या से गांव में बीमारियों का खतरा रहता है।

आलम यह है कि नगर पालिका के सामने स्थित तालाब भी गंदगी और जलकुंभी से भर चुका है। स्थानीय लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। नगर पालिका की उदासीनता ने न केवल सीवन के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि गांव के विकास में भी बाधा डाली है।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों की सफाई को लेकर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। गंदे पानी और जलकुंभी से भरे तालाब अब बीमारियों के केंद्र बन चुके हैं, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकती, तो इसे भंग कर ग्राम पंचायत को पुन: अधिकार दे देना चाहिए। यह स्थिति ग्रामीण विकास के नाम पर एक बड़ी विफलता है, और लोगों का विश्वास प्रशासनिक व्यवस्था से उठता जा रहा है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनता सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएगी।

सीवन नगरपालिका के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सीवन में तालाबों की सफाई का कार्य चल रहा है। नागा बाबा रोड पर एक तालाब की खोदाई और सफाई का कार्य हो चुका है और दूसरे का काम चल रहा था। पानी निकासी का सही प्रबंध न होने के कारण हमें यह काम रोकना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि अब जल्द ही यह कार्य दोबारा से आरंभ करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि सीवन में एसटीपी चालू हो जाता है तो नगर की निकासी का पानी उधर चला जाएगा जोकि अभी तालाबों में आ रहा है। पानी की व्यवस्था सही होने पर बाकी तालाबों की सफाई भी जल्द ही करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


तालाबों में पूजा करने आते थे लोग

सीवन के इन तालाबों में आसपास के गांव के लोग पूजा अर्चना करने आते थे। सीवन में स्वर्ग द्वार मंदिर तालाब, दशा अश्वमेध का तालाब, माइसर तालाब, छिड़ाई तालाब, सोथा रोड, नीम वाला तालाब है। पहले इन तालाबों में लोग स्नान कर खुशहाली प्राप्त करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें