फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लगातार बारिश से सीवन में बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। नगर में रविवार दोपहर से शुरू हुई बारिश मंगलवार को तीसरे दिन भी तक रुक-रुक कर जारी रही। इस बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी।

कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है और राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की ओर से इंजन लगाकर पानी निकासी शुरू की गई है, लेकिन हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। रामा आश्रम रोड, डीएवी स्कूल के सामने वाली सड़क, मेन बाज़ार, डीएवी कॉलोनी और कोऑपरेटिव सोसायटी के पीछे के गली में और नगर की कई गलियों में पानी भरने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। यहां तक कि नगर पालिका कार्यालय का प्रांगण भी जलभराव से अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन


हालांकि इस बार सौथा रोड स्थित प्राथमिक स्कूल के सामने की गली में पहले की तरह पानी नहीं भरा। सौथा रोड वाले तालाब से निकासी का प्रबंध करने के बाद पानी सीधे तालाब में गया और स्थिति बेहतर रही। यह उदाहरण बताता है कि यदि समय रहते पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं तो समस्या पर काबू पाया जा सकता है। लगातार बारिश से बाजारों और गलियों में कीचड़ फैल गया। आमजन का कहना है कि बरसात का यह दौर यदि कुछ और दिन चला तो हालात और बिगड़ सकते हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि हर साल की बरसात में दोहराई जाने वाली इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाए, ताकि लोगों को जलभराव और अव्यवस्था की मार से राहत मिल सके।

नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आया है, लेकिन उसे निकालने के लिए दो जरनेटर लगा दिए गए हैं। पानी की निकासी का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


समस्या का समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा और नागरिकों को राहत दी जाएगी।

———————————-

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

02 कैथल। सीवन में मेन बाज़ार में हुआ जलभराव। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें