कैथल। अमृत पैलेस में पंचायत राज में पुलिस की भूमिका विषय पर सेमीनार में हरियाणा के डीजीपी केवल सिंह ने जनप्रतिनिधियों को बारीकि से अपराध नियंत्रण की जानकारी दी। साथ ही सहयोग की अपील की। उनके साथ गृह सचिव रामनिवास, डीसी रविप्रकाश गुप्ता सहित एसपी सुमित कुमार ने भी सेमीनार को संबोधित किया। सेमिनार में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा डीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों में जोश भरा।
केपी सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि पार्टी बाजी से ऊपर उठकर पंच परमेश्वर की भूमिका निभाते हुए गांव में आपसी प्रेम की परंपरा और मर्यादा को बनाए रखें । ऐसी परंपरा से समाज में शांति आएगी तथा सद्भाव से गांव में विकास कार्य तेज गति से होंगे। उन्होंने कहा कि जिन दो जिलों में दंगें के समय कानून व्यवस्था और शांति का वातावरण था उस जिले से 8 युवक आईएएस व आईपीएस में आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे तत्व भी हैं, जो आंखों में धुल झोंककर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। पिछले दिनों सड़कों के किनारों से पेड़ काटकर रास्ते बंद कर दिए गए। पेड़ काटना सबसे बड़ा अपराध है।
हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने कहा कि जो पंचायतें गांवों में आपसी प्रेम भाईचारा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अच्छा काम करेंगी, उन्हें सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए जाने वाले अनुदान में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अपने-अपने गांव में युवा वर्ग को सही मार्ग दर्शन देकर नशे से दूर रखें। निकट भविष्य में प्रदेश में सरकार की तरफ से 40 हजार पदों के लिए सरकार नौकरी पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त 7 हजार कर्मचारी पुलिस के लिए भर्ती किए जाएंगे। वहीं गांव के युवकों को नशे के चंगुल से बचाते हुए जिंदगी की सही दिशा दें।
अगर कोई नहीं सुनता तो मेरे नंबर पर मेसेज कर दो- डीजीपी
गांव में नशीले पदार्थों की तस्करी होती है तो उसकी सूचना उनके मोबाईल नंबर 09416004464 पर एसएमएस के माध्यम से दें। यदि जनता का सहयोग मिला तो वे तीन माह में जिला कैथल को नशा मुक्त बनाने में सफल होंगे।
पूंडरी के विधायक दिनेश कौशिक ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जन भावनाओं के अनुरूप काम करना चाहिए। पंचायती राज संस्थाओं के त्रिस्तरीय व्यवस्था में स्थानीय शासन की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इन शक्तियों का उपयोग जनहित में निष्पक्ष होकर करें।
करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष यादव ने कहा कि पुलिस के सामने वर्तमान समय में चुनौतियां बढ़ी हैं। सभी नागरिक कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे लोगों को शिक्षित करें कि वे सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने गृह सचिव तथा पुलिस महानिदेशक तथा समारोह में आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों का जिला प्रशासन की और से आभार व्यक्त किया।
एसपी सुमित कुमार ने गृह सचिव राम निवास व डीजीपी केपी सिंह का जिले में ऐसा सम्मेलन करने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सम्मेलनों से हर गांव में एक सकारात्मक संदेश जाने से कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
समारोह को पूर्व विधायक लीला राम, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, धर्मपाल छौत, जिला परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद कौर, सूबे सिंह,ने संबोधित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर अनिल राव, विधायक कुलवंत बाजीगर, कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह, करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, प्रशिक्षणाधीन आईपीएस निकिता गहलोत, एसडीएम नरेंद्र पाल, ओमप्रकाश, कमलप्रीत कौर, नगराधीश नवीन आहुजा, भाजपा नेता रणधीर गोलन, राजपाल तंवर, रवि भूषण गर्ग, राव सुरेंद्र, अरूण सर्राफ, बार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गौतम, जिला न्यायवादी ईश्वर सिंह, मुनीष कठवाड़ मौजूद रहे।