फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृदि्ध

Sun, 05 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04kht_5_0 डेरे के महंत दूजपुरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बाबा लदाना गांव में डेरा बाबा राजपुरी मठ पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले के आखिरी दिन महिलाओं और बच्चों ने विशेष बच्चों ने पूजा-अर्चना कर समृदि्ध मांगी। अंतिम दिन विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डेरे के महंत दूजपुरी ने बताया कि अब तक तीन लाख के करीब श्रद्धालु मेले में पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी की प्रतिमा पर दूध, फल, फूल व प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार के साथ धन-धान्य एवं पशुधन की समृद्धि के लिए कामना की। मंदिर के बाहर बने सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी भी लगाई। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गय। अंतिम दिन भी महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों की आस्था केंद्र है डेरा ः रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह धाम न केवल स्थानीय भक्तों का आस्था केंद्र है, बल्कि वैश्विक आध्यात्मिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यहां महाराज तोतापुरी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को दीक्षा प्रदान की थी। एक जमाने में तोतापुरी ने रामकृष्ण परमहंस को इसी बाबा लदाना गांव में लाकर वेदांत की गहन शिक्षा दी और संन्यास दीक्षा दी। आज पूरी दुनिया में रामकृष्ण मिशन के माध्यम से फैली आध्यात्मिकता की बुनियाद इसी पवित्र स्थल पर रखी गई थी।

04kht_5_0 डेरे के महंत दूजपुरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें