फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कपिल तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 12 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (वट पूर्णिमा) पर कलायत स्थित श्री कपिल मुनि धाम में विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थल पर पहुंचकर पवित्र स्नान किया और शिव मंदिर में अपने ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना संग भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने पूर्णिमा व्रत का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को इसकी महिमा की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि हर माह शुक्ल पक्ष के अंत में आती है और इसका व्रत मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सौहार्द लाने वाला माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण और चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है।
विज्ञापन


वट पूर्णिमा का विशेष महत्व ः पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि वट पूर्णिमा विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना हेतु व्रत के रूप में मनाई जाती है। इसे वट सावित्री व्रत भी कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उनके लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी है।

श्रद्धालुओं में उत्साह, मेले में रौनक ः मेले में बिमला, राजरानी, सुषमा, पूजा और राजेंद्र कुमार जैसे कई श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वर्षों बाद कपिल तीर्थ में स्नान योग्य जल मिला है।

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बोरवेल लगाकर जल प्रबंध किया गया। मंदिर परिसर में भंडारे, भजन-कीर्तन के साथ महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। साथ ही दुकानों से लोगों ने खूब खरीदारी की।

व्यवस्था चरमराई, पुलिस प्रशासन नदारद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। राजेंद्र कुमार, नरेश वर्मा और बीरभान ने बताया कि कपिल मुनि रोड पर घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव कुराड़ से आई एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की गई। साथ की अन्य महिलाओं ने झपटामार महिला को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला के पर्स से चेन और 1500 रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि मेरठ निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिव मंदिर में भंडारा

बालू की बिढाण पट्टी स्थित शिव मंदिर आश्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत राणा नाथ ने बताया कि इस आश्रम में हर वर्ष वार्षिक उत्सव व भंडारे का आयोजन किया जाता है। उत्सव में हवन व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। भंडारे में बड़ी संख्या में साधू-संतों के अलावा बालू व आसपास के गांवों के लोगों को निमंत्रण दिया जाता है। वार्षिक भंडारे में महंत अशोक पुरी, महंत मथुरा पुरी, बात्ता डेरा महंत नरेश पुरी सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।
विज्ञापन


महंत राणा नाथ ने कहा कि नाथ संप्रदाय के रीति अनुसार अनुष्ठान संपादित किए जाते हैं। भंडारे के आरंभ करने से पूर्व हवन में पूर्णाहुतियां डाली गईं। उसके बाद कन्या भोजन करवा कर महंत संतों को भंडारे में भोजन करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें