संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री हनुमान मंदिर सुधार समिति की ओर से हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में सात दिवसीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ पांचवें दिन भी जारी रहा।
पिछले पांच दिन से जारी यह महायज्ञ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। मंगलवार को भी सुबह के समय गणपति पूजन के साथ इस महायज्ञ की शुरूआत की गई। पांचवें दिन जारी रहे इस महायज्ञ में 34 यजमानों ने पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां डाली।
यज्ञ का संचालन वाराणसी से पधारे आचार्य विनीत अवस्थी की ओर से किया जा रहा है, जो 31 सदस्यीय टीम के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। कार्यक्रम की देखरेख मंदिर के मुख्य पुजारी विशाल शर्मा कर रहे हैं।