फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरुषोत्तम भक्ति रसमृत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुरुषोत्तम भक्ति रसमृत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में डूबकर भगवान की महिमा का श्रवण किया। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। यह कथा 6 जून तक चलेगी। कथावाचक ने भगवान पुरुषोत्तम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन में भक्ति, सेवा और सत्संग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण करने से व्यक्ति के जीवन के दुख दूर होते हैं और उसे आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा में धर्म, संस्कार और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों को भी विस्तार से बताया गया। कथा के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी और अन्य भजनों पर श्रद्धालु अपने स्थानों पर खड़े होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन


आयोजक वेद ने बताया कि कथा के प्रति लोगों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें