फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में देवेंद्र और मनप्रीत बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चीका में मंगलवार को नौवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100, 200 व 400 मीटर रेस, शॉटपुट, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो में संस्थान के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कों में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के देवेंद्र और लड़कियों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की मनप्रीत को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें