फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में 18.82 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कैथल द्वारा शहर के समग्र विकास को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। वीरवार को जिला पालिका आयुक्त कार्यालय में नगर परिषद की वित्त कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें करीब 18.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

बैठक में जिला पालिका आयुक्त डॉ. सुशील कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार, कार्यकारी अभियंता सुशील कुमार, सचिव भानु शर्मा, पार्षद विरेंद्र बत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में शहर की गलियों, नालियों, सड़कों, पार्कों, ओपन जिम, सार्वजनिक शौचालयों व अन्य बुनियादी ढांचे के कार्यों के लिए फंड जारी करने पर सहमति बनी। खास बात यह रही कि अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में भी पहली बार बड़े स्तर पर विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


पार्षदों की प्रतिक्रिया

वार्ड 7 से पार्षद विजय, वार्ड 22 से एमसी राजेश सिसोदिया और वार्ड 17 से पार्षद प्रवेश शर्मा ने कहा कि इतने व्यापक पैमाने पर विकास कार्य पहली बार स्वीकृत हुए हैं। नगर परिषद द्वारा पहले भी करोड़ों के कार्य कराए गए हैं, लेकिन इस बार मंजूर की गई राशि और कार्यों की संख्या ऐतिहासिक है। पार्षदों ने कहा कि कैथल नगर परिषद द्वारा सबसे अधिक कॉलोनियों को वैध किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
शहर में स्वीकृत विकास कार्यों की पूरी सूची
क्रम
कार्य विवरण
लागत (लाख में)

01
मॉडल टाउन, जींद रोड (वार्ड 21) – गेट नंबर 2
7.99

02
हिंदू स्कूल से भगत सिंह चौक तक सड़क मरम्मत
99.88

03
देवीगढ़ से एचओ भीम सिंह तक सड़क निर्माण (वार्ड 21/17)
16.87

04
वार्ड 24 – महेश चौक से छात्रावास रोड
99.95

05
सार्वजनिक स्थानों पर आरसीसी बेंच
4.96

06
चंदाना रोड – रेलवे फाटक से राधा स्वामी (वार्ड 20)
13.1

07
बैंक कॉलोनी – मनीष के घर से मुख्य सड़क (वार्ड 20)
5.94

08 हरिकेश शर्मा से कुतुबपुर (वार्ड 20)
7.5

09
वार्ड 9 में आरसीसी बेंच लगाना
8.06

10
बॉबी परजापत से होली चाइल्ड स्कूल तक सड़क/नाली
17.72

11
दीपा जाट से जिले सिंह जांगड़ा तक गली निर्माण (वार्ड 30)
13.68

12
त्रिकोण पार्क (वार्ड 8) – ओपन जिम, झूले आदि
विवरण नहीं

13
सीटू से संत्रो सिया तक गली निर्माण (वार्ड 30)
8.00

14
राजेश से हिमांशु तक सड़क (वार्ड 4)
11.95

15
मॉडल टाउन, जींद रोड (वार्ड 21)
35.86

16
करनाल रोड से दलीप के घर तक सड़क (वार्ड 11)
36.68

क्रम
कार्य विवरण
लागत (लाख में)

17
नालियों का निर्माण (वार्ड 28)
24.22

18 एचवीपीएन से शेरगढ़ रोड तक सड़क चौड़ीकरण
34.89

19
त्रिकोण पार्क निर्माण (वार्ड 8)
49.98

20
गली नं-0, खुराना रोड
4.24

21
महाराजा अग्रसेन स्मारक के पास कार्य
50.00

22
ब्रह्म के घर तक सड़क (नई अशोका कॉलोनी, वार्ड 8)
11.16

23
जयपाल शर्मा के घर तक सड़क मरम्मत (वार्ड 4)
1.73

24
बजरंग मार्केट में सड़क निर्माण (वार्ड 24)
10.94

25
सेक्टर 19 पार्कों में ओपन जिम (वार्ड 10)
40.94

26
बिट्टू फोटो स्टेट के पीछे सड़क (वार्ड 24)
10.76

27
भट्ट चौपाल में ग्राउंड फ्लोर निर्माण (वार्ड 10)
21.00

28 जांगड़ा धर्मशाला में हॉल निर्माण
21.97

29
रामलीला मंच ग्राउंड स्टेज निर्माण व सौंदर्यीकरण
21.32

30
अमित गोयल से कर्मा की दुकान तक सड़क (वार्ड 17)
10.81

31
प्रकाश की दुकान से पाला राम तक सड़क (वार्ड 17)
9.06

32
छात्रावास रोड पर वृद्धाश्रम निर्माण
24.50
अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में स्वीकृत कार्य
क्रम
कार्य विवरण
लागत (लाख में)

01
पंत नगर पार्ट-2 (वार्ड 7) में गलियों का निर्माण
458.92

02
सेक्टर 19 पार्ट 2 में ब्लॉक बिछाना
4.27

03
रामा फाउंड्री से विश्वकर्मा धर्मशाला तक गली (वार्ड 2)
32.88

04
मुख्य कमल रोड से कपिल नगर तक गली (वार्ड 12)
27.90

05
दुर्गा मंदिर से मोहन शर्मा तक सड़क
30.63

06
करनाल रोड से सचिवालय रोड तक सड़क मरम्मत (वार्ड 10)
87.64

07
सत्ता नाई से गोगा माड़ी तक सड़क (वार्ड 13)
9.76

08
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पार्किंग (वार्ड 7)
11.47

09
अमरजीत से सुनील रोहिल्ला तक गली (वार्ड 4)
3.01

10
राठी से सुभाष तक गली नं-3 (राधा स्वामी कॉलोनी, वार्ड 5)
4.64

11
विकास से शगुन ब्यूटी पार्लर तक सड़क (वार्ड 6)
8.11

12
किरयाना स्टोर से जसवंत के घर तक सड़क (वार्ड 12)
8.57

13
ढांड रोड से अंबू राम डेरा तक पेवर ब्लॉक (वार्ड 7)
9.21

14
उधम सिंह पार्क में ओपन जिम और झूले (वार्ड 4)
9.00

15
गीता भवन में आईपीबी ब्लॉक बिछाना (वार्ड 24)
17.25

16
लवली फास्ट फूड से तारा चंद चक्की तक सड़क (वार्ड 27)
20.91

17
प्रमोद से बलजीत तक आईपीबी स्ट्रीट (वार्ड 30)
26.38

18
गुर्जर धर्मशाला, अमरगढ़ गामड़ी में कमरों का निर्माण
30.95

19
सैनी समोसा से पवन शर्मा तक गली
12.85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें