कैथल। जिले में एक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके तहत तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। ये बच्चे विभिन्न स्थानों पर मजदूरी कर रहे थे।
इस अभियान की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि यह संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन “एमडीडी ऑफ इंडिया” की ओर से संचालित किया गया था। इसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में एएसआई मदन लाल और एसआई रमेश कुमार शामिल रहे। रेस्क्यू किए गए बच्चों को तत्परता से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द किया गया, जहां उनकी देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कहा गया कि यह अभियान बाल श्रम के उन्मूलन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद