फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहरी पानी आने के बावजूद कॉलोनियों में पेयजल की समस्या

Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में नहरी पानी आने के बावजूद कई कॉलोनियों में पानी की समस्या बनी है। अब वार्ड नंबर 28 के बाद वार्ड नंबर 26 में पेयजल समस्या आई है। इस वार्ड में 12 कॉलोनियों के करीब 10 हजार लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है।

जनस्वास्थ्य विभाग ने माता गेट पर नया बूस्टर भी बनाया है, लेकिन इसके बावजूद परेशानी होती है। इस वार्ड में भी कई ऊंचे इलाके हंै। यहां पानी पहुंचने में समय लगता है। जितना समय पानी पहुंचने में लगता है, उतने में तो पानी की सप्लाई का समय खत्म हो जाता है। हालांकि निचले इलाके में तो पानी समय पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पानी की समस्या पिछले करीब तीन साल से ऐसे ही बनी है। इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

हर गर्मी में इसी प्रकार से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग ने शहर की इस कॉलोनी के लिए दो समय पानी देने का फैसला लिया है। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इस समय शहर में पानी की कहीं भी किल्लत नहीं है। यदि फिर भी कहीं समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी लेकर उसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। ऊंचे इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए कॉलोनियों में नए बूस्टर शुरू किए गए हैं। -गोपाल वेद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें