संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर पार्टी की छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर ऑल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) की भी औपचारिक शुरुआत की गई।
जिलाध्यक्ष मटौर ने इसे छात्र राजनीति को नई दिशा देने वाला और वैकल्पिक राजनीति का सशक्त मंच बताया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि एएसएपी युवाओं को वैचारिक रूप से सशक्त करेगा और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक राजनीति की ओर मोड़ेगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जगमग मटौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विचार संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं और हम सब मिलकर आप को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
बैठक में सुखबीर चहल, मास्टर सतबीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक मोर, सुनील सहारण, जसविंदर खरकां, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।