गुहला-चीका, कैथल। गुहला-चीका क्षेत्र में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर ने नजदीकी गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ाईं हुई हैं। रविवार को गुहला-चीका के रताखेड़ा लुकमान गांव में घग्गर के तटबंध कमजोर पड़ना शुरू हो गया। इसे देखते हुए गांवों के सरपंच ने डेरा अनुयायियों से सहायता ली।
कुछ ही देर बाद सैंकड़ों डेरा सेवादार बांध को मजबूत करने के लिए मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के गड्ढे भरकर बांध को मजबूत करने का शुरू कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि के आह्वान पर ब्लॉक गुहला, चीका और हरिगढ़ किंगन से शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सैंकडों सेवादार घग्गर के कमजोर पड़ रहे तटबंध पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने सेवादारों को मिट्टी उपलब्ध करवाई गई। सेवादारों ने सुबह से शाम तक लगातार सेवा करते हुए 440 फीट लंबा वह 10 फीट ऊंचा बांध बांधते हुए संभावित खतरे को टाल दिया। पूरा दिन सेवादारों ने सेवा कार्य जारी रखा। इस बांध के टूटने से स्थानीय किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती थी, जिसे सेवादारों की मेहनत ने बचा लिया।
30 गुहला-चीका। रत्ताखेड़ा में डेरा सेवादारों की ओर बनाया गया बांध। सेवादार