फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में करवाई जा रही फॉिंगंग पर मिल रहे डेंगू मरीज

Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। बालाजी कॉलोनी में डेंगू का मरीज मिलने के बाद कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है। उधर, सीवन में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगरपालिका की ओर से नगर में फॉगिंग करवाई जा रही है। इसका मुख्य कारण मच्छर है। मच्छरों से बचाव के लिए नगर में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया

गया है।

सचिव नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि नगर निवासियों की मांग पर और इस मौसम में डेंगू की बीमारी अधिक फैलती है इसे देखते हुए नगर के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


पहले नगर की बाहर की कालोनियों में फॉगिंग करवाई गई है और अब नगर के अन्दर की गलियों में भी फोगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निवासियों को भी नगरपालिका का सहयोग करना चाहिए। नगर में गलियों में जगह जगह कचरा न फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। रोजाना डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी आती है उसमें कचरा डालें। जिस प्रकार से हम घर को साफ रखते हैं उसी प्रकार से मोहल्ले को और अपने नगर को साफ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है।

उधर, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के 12 हजार 100 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 80 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया।

बुखार से पीड़ित 45 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है जिनकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। जिले में कुल 3920 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें