फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगे 60 हजार रुपये

Thu, 21 Nov 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से करीब 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव हाबड़ी निवासी विचित्र सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि आठ जून 2024 को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उस व्यक्ति ने कहा कि वह इंडसइंड बैंक से बोल रहा है और उसके के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। उसने हां कही तो आरोपी ने उसके पास एक लिंक भेज दिया। उसने उस पर क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 59 हजार 974 रुपये कट गए। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें