कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से जिले में डेंगू के दो संक्रमित मरीज मिले हैं। यह दोनों मरीज शहर की जनकपुरी कॉलोनी में मिले है। इसके बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।शुक्रवार को जिले में 75 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पुरे जिले के 12 हजार 315 घरों व दुकानों का डोर टू डोर सेवी किया । इस दौरान 44 संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल में लिए गए, जिनकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। विभाग द्वारा डेंगू के मरीज मिलने पर सैंपलिंग तेज की हुई है। अब तक जिले में 3446 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। पिछले साल डेंगू के 118 मरीज मिले थे।
वर्जन
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के टेस्ट कराने का मूल्य निर्धारित किया गया है। डेंगू एलाइजा टेस्ट 600, चिकनगुनिया एलाइजा 600 और चिकनगुनिया का आरटी पीसीआर टेस्ट का रेट 1 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। इसको लेकर सभी प्राइवेट अस्पताल व लेबोरेटरी संचालकों को नोटिस भेजा गया है। यदि कोई भी अस्पताल संचालक व लैब संचालक मरीज से इन टेस्टों के ज्यादा रुपए लेता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।