फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा अध्यापक संघ की राज्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 30 दिसंबर को भिवानी में शिक्षा बोर्ड मुख्यालय और 30 जनवरी को शिक्षामंत्री के आवास के बाहर अध्यापक प्रदर्शन करेंगे। यह बैठक राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा की अध्यक्षता में हुई। राज्य प्रेस सचिव सतबीर गोयत व जिला प्रधान विजेंद्र मोर ने बताया कि बैठक में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बेवजह सरकारी स्कूलों का दोबारा रजिस्ट्रेशन और बहुत से विद्यालयों से लेट फीस के रूप में जबरन 5000 जुर्माना वसूला। शिक्षा सत्र 2020-21 में विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं ली गई, जबकि बोर्ड ने विद्यार्थियों से करोड़ों रुपये वसूल लिए। एचटेट के नाम पर कैमरे और जैमर खरीद में किए गए घोटाले की जांच न करवाए जाने के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 30 दिसंबर को बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

निदेशक मौलिक शिक्षा के बार-बार शेड्यूल जारी करने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों के तबादले और 2017 बैच के प्राथमिक शिक्षकों को स्थायी जिले अलाट न करने, लंबे समय से अध्यापकों की पदोन्नति, सत्र 2016-19 की एलटीसी, एसीपी, मेडिकल बिल से संबंधित मामले लंबित होने सहित अन्य मांगों को लेकर संघ 30 जनवरी को शिक्षामंत्री के निवास जगाधरी में भी प्रदर्शन करेगा। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला, सुखदर्शन सरोहा, सत्यनारायण यादव, वेदपाल, मुकेश यादव, सुशील देवी, जगतार सिंह, अनिल सैनी, रामपाल शर्मा, राकेश शर्मा और सभी जिलों के प्रधान सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें