फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाराज किसानों का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों और मजदूर संगठनों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पूर्व हनुमान वाटिका, कैथल में सभा आयोजित की गई, जिसे किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य जसबीर सिंह तथा सीटू के केशियर जयप्रकाश शास्त्री, सतपाल आनंद और नरेश रेहड़ा ने संबोधित किया। किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह और जिला सचिव सतपाल आनंद ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी किसानों ने अपने लंबित मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, किसानों व मजदूरों को कर्जमुक्त करने, नई स्मार्ट व रिचार्ज मीटर योजना वापस लेने, बीज बिल 2025 और चार लेबर कोड रद्द करने तथा मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए हड़ताल को कामयाब बनाया जाएगा। इस मौके पर सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री, रमेश हरित, रामफल, सुजान सिंह और बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें