फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव माजरी के लोगों ने गांव की गलियों से गंदे और बरसाती पानी की निकासी न होने से दुखी होकर रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव वासी प्रेम, मक्खन सिंह, गुरमुख सिंह, डाक्टर काला राम, चांदी राम, डकारी देवी और जसपाल कौर आदि ने कहा कि पिछले काफी दिनों से उनकी गलियों की पानी की निकासी बंद हो गई है। इससे वे लोग परेशान हैं। पहले गांव में पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ था और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। लेकिन, उनके घर से थोड़ी दूर आगे अज्ञात लोगों ने नाले को तोड़कर पाइप बिछा दी है। इसके कारण कुछ दिनों के बाद पाइप अवरुद्ध हो गई और उसमें इस तरफ से मिट्टी जम गई है। जो प्रयास करने पर भी बाहर नहीं निकल रही है। पाइप बिछाने का कार्य कुछ लोगों के साथ मिलकर एक ठेकेदार ने किया है, परंतु उसके बारे में कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं है कि यह कार्य सरकारी तौर पर किया गया है अथवा गैर सरकारी तौर पर इस कार्य को अमलीजामा पहनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि इस बारे में वे स्थानी एसडीएम व बीडीपीओ से भी मिल चुके हैं परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गांव के ही प्रेम ने बताया कि लोग गलियों में खड़े पानी से कितने परेशान हैं, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। बहुत ही मुश्किल से शव यात्रा को गली में से निकाला गया।
विज्ञापन

गांव के निवर्तमान सरपंच सतबीर सिंह ने कहा कि यह समस्या जायज है। उन्हें भी नहीं पता कि आखिर ये पाइप किसने बिछाए हैं। न ही कोई अधिकारी बताने को तैयार है। बीडीपीओ गुहला नरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया था। गांव के लोगों की समस्या जायज है, जिस पर वे जल्द ही कार्रवाई कर रहे हैं। यदि किसी ने गैर कानूनी कार्य किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें