फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रॉप बुकिंग ड्यूटी हटाने के लिए प्रदर्शनो

Sat, 07 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ग्राम सचिव एसोसिएशन ने मांग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ग्राम सचिव एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने क्रॉप बुकिंग और एग्रीस्टैक से संबंधित ड्यूटी हटाने की मांग के लिए प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान सुनील गोयत के नेतृत्व में ग्राम सचिव उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ड्यूटी के दौरान आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।

ग्राम सचिवों ने ज्ञापन में बताया कि पत्र क्रमांक 1672 के तहत उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि क्रॉप बुकिंग के कार्य में कई प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि क्रॉप बुकिंग के दौरान खेवट नंबर, खासरा नंबर तथा अन्य राजस्व विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उनके पास उपलब्ध नहीं होती, जिससे इस कार्य को सुचारू रूप से करना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवों ने यह भी बताया कि करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद और यमुनानगर सहित कई जिलों में यह कार्य ग्राम सचिवों से नहीं कराया जा रहा, बल्कि संबंधित विभाग ही इसे पूरा कर रहा है। ऐसे में कैथल जिले में ग्राम सचिवों को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

इसके अलावा ग्राम सचिव पहले से ही बीएलओ की ड्यूटी निभा रहे हैं, जिसके तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य समयबद्ध तरीके से चल रहा है।

इस दौरान जिला प्रधान सुनील गोयत, राजेश कुमार, संजय वालिया, रामू, जसविंदर सहित अन्य ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें