फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर सुधार समिति और शहरवासियों का प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड रेलवे लाइन पर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की मांग के लिए नगर सुधार समिति और शहरवासियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

मुख्य रूप से मास्टर रघुवीर सिंह, रमन सचदेवा, सतीश सोनी, विजय गोयल, सुरेंद्र गर्ग, विक्रम बंसल, लाजपत राय सिंगला, ओमप्रकाश ढांडा, प्रीतम देवीगढ़ और कर्मवीर ढूल ने कहा कि
विज्ञापन


कैथल शहर में पांच फाटक से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने, पुराने रेलवे स्टेशन को एलिवेटेड करने और जींद रोड पर बने ओवरब्रिज को डिसमेंटल करने की योजना डीपीआर एचआरआईडीसी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

खट्टर के आदेश पर तैयार की गई थी लेकिन इस योजना को अब तक लागू नहीं किया गया। इससे दुकानदारों और शहरवासियों में रोष है।

अब बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग करनाल रोड और बाईपास पर बस अड्डा के पास दो ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेज रहा है। इससे शहर का सौंदर्यकरण प्रभावित होगा और शहर बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा।

शहर में पहले से बने एक ओवरब्रिज ने भी सौंदर्यकरण को नुकसान पहुंचाया है और हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ। प्रस्तावित ओवरब्रिज से जिले के मुख्य संस्थान और कॉलोनियाँ—जैसे जिला सचिवालय, बस स्टैंड, जाट शिक्षण संस्थान, हनुमान वाटिका, श्मशान घाट, ट्रैफिक पार्क, बाल भवन, हुडा सेक्टर 18 व 19, वैष्णो कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, बलराज नगर, बालाजी कॉलोनी, रामनगर, पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी, आरा मार्केट, लक्कड़ मार्केट और साई मार्केट काफी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर चढ़ाई के कारण हजारों दुकानदारों का व्यवसाय ठप हो जाएगा। दोनों ओवरब्रिज बनने से करनाल रोड छोटू राम चौक पर फाटक बंद होने पर यातायात जाम की समस्या और गंभीर हो जाएगी। वहीं, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से किसी को नुकसान नहीं होगा। रोहतक और कुरुक्षेत्र की तर्ज पर एलिवेटेड ट्रैक से शहर का सौंदर्यकरण बेहतर होगा।

शहरवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ओवरब्रिज और अंडरपास की बजाय एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।



फोटो क्रेडिट: फोटो 28 व 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें