फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का करने की मांग बुलंद

Wed, 15 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। ब्लॉक राजौंद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 36वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन आवाज बुलंद की।
इस दौरान मंच संचालन ब्लाक सचिव बलबीर व श्याम लाल ने किया। ब्लाक प्रधान बीरभान जाखौली ने कहा कि 36 दिन से हरियाणा प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं मगर प्रदेश सरकार के किसी मंत्री ने आज तक सफाई कर्मचारियों से बात नहीं की हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था लेकिन आज तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली गई और न ही वादा पूरा किया गया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं के अनुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन भी कम है, जिस वजह से उनका गुजर-बसर मुश्किल है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनकी अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक रूप से विचार करे। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को राज्य स्तरीय अधिवेशन रोहतक में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें