फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेयजल पाइप डालते समय गलियों की मरम्मत की तकनीकी जांच की मांग

विज्ञापन
जुगाडू तरीके सेे विभाग द्वारा की जा रही गलियों की रिपेयर। संवाद
विज्ञापन
कलायत। शहर में करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कार्य के लिए गलियों की खुदाई और मरम्मत का मुद्दा सामने आया है। शहरवासियों ने पाइपलाइन की निर्धारित गहराई और खुदाई के बाद गलियों की मरम्मत के काम की तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि गलियों की मरम्मत मजबूत तरीके से होनी चाहिए, ताकि भविष्य में धंसने या पाइपलाइन में रिसाव से मकानों और दुकानों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने कहा कि पाइपलाइन निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं बिछाई गई तो उसे उखड़वाकर दोबारा बिछवाया जाएगा। खुदाई के बाद गलियों की मरम्मत करवाना भी एजेंसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए विभाग को नगर पालिका से अनुमति लेना जरूरी नहीं है। वहीं नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब खान ने बताया कि विभाग को गलियों की खुदाई से पहले लेआउट प्लान नगर पालिका को देना होता है। इसके आधार पर अनुमति दी जाती है, ताकि गलियों का मूल स्वरूप और मजबूती बनी रहे। इस कार्य के लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं ली गई है।

जुगाडू तरीके सेे विभाग द्वारा की जा रही गलियों की रिपेयर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें