फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सर्दी बढ़ने से रूम हीटर और गीजर की मांग बढ़ी

Wed, 12 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक हीटिंग उपकरणों की मांग में तेजी आने लगी है। सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने पर लोग अपने घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए रूम हीटर, गीजर और रॉड खरीदने बाजारों का रुख कर रहे हैं।

स्थानीय बाजार के इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता अनमोल ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि रूम हीटर की बिक्री सबसे तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि यह किफायती होने के साथ तुरंत गर्माहट प्रदान करता है। बाजार में रूम हीटर की कीमत 600 रुपये से 1250 रुपये तक है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार भी इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन




गीजर और रॉड की बिक्री भी बढ़ी

अनमोल के अनुसार, गीजर की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

खासकर वे परिवार जो ठंड के मौसम में सुबह-शाम गर्म पानी की जरूरत महसूस करते हैं, इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर खरीद रहे हैं। बाजार में गीजर की कीमत 4000 रुपये से 10,000 रुपये तक है। ब्रांड, क्षमता और फीचर्स के अनुसार कीमतों में अंतर है।

वहीं रॉड की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। इसकी कीमत 250 रुपये से 400 रुपये तक है। दुकानदारों का कहना है कि कम कीमत होने के कारण यह उपकरण अब भी ग्रामीण क्षेत्रों की पहली पसंद बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में रॉड की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


तापमान घटा तो बिक्री में आएगी और तेजी

दुकानदारों का अनुमान है कि जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, हीटिंग उपकरणों की बिक्री में और इज़ाफ़ा होगा। वहीं ग्राहक भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सर्दी के तीखे दौर से पहले ही जरूरी उपकरण घर में उपलब्ध रहें। कुल मिलाकर सर्दी की शुरुआत के साथ शहर के बाजार गुलजार हो उठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें