संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय मिडिल स्कूल (जीएमएस), हुडा सेक्टर 19-ए में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि तंबाकू न केवल शरीर के लिए बल्कि परिवार और समाज के लिए भी घातक है।
इस अवसर पर अध्यापिका सुषमा शर्मा ने कहा- तंबाकू एक धीमा जहर है, जो हर साल लाखों लोगों की जान लेता है। यह केवल एक आदत नहीं, बल्कि जानलेवा लत है जो कैंसर, दिल की बीमारियों और फेफड़ों की समस्याओं का कारण बनती है। रीटा रानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू की लत अक्सर किशोरावस्था में शुरू होती है, इसलिए जरूरी है कि उन्हें समय रहते जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि, तंबाकू छोड़ना कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। जो इसे छोड़ता है, वही सच्चा विजेता है। आज ही निर्णय लें — तंबाकू नहीं, जीवन चुनें।