Deaths due to black fungus are increasing along with corona: Surjewala
- फोटो : Kaithal
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार की जुगलबंदी और लापरवाही ने हरियाणा की जनता की जान को खतरे में डाल दिया है। कोरोना की दूसरी लहर में भी सरकार की लापरवाही उभरकर सामने आई। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का कहर खत्म भी नहीं हुआ कि अब ब्लैक फंगस मौत का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन भाजपा-जजपा सरकार ने जिस तरह से कोरोना की दोनों लहर के कहर से कोई सबक नहीं लिया। बिन तैयारी और लापरवाही से जनता को खुद के भरोसे मरने को छोड़ दिया। अब दोबारा फिर डेढ़ महीने में लगभग 1300 से ज्यादा ब्लैक फंगस के केस आने के बावजूद भी मूकदर्शक व लापरवाह बनी बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ब्लैक फंगस का पहला केस 7 मई, 2021 को आया था, जिसका आंकड़ा आज डेढ़ महीने बाद लगभग 1300 से ज्यादा हो गया है। हरियाणा के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 273 मरीज भर्ती हैं और अब तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। फरीदाबाद व करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो चुकी है।
सुरजेवाला ने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने में कारगर पोसाकोनाजोल टेबलेट(90 दिनों का कोर्स) आज 15 दिनों हो गए हैं, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की डिमांड के बावजूद भी सरकार उपलब्ध नहीं करवा रही। मरीज मर रहे हैं, डॉक्टरों को सरकार की तरफ से पोसाकोनाजोल टेबलेट की कोई सुविधा नहीं। बाजार में कालाबाजारी खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जो अब भी लगातार लोगों को मौत का ग्रास बना रहा है, उसमें भी सरकार की तरफ से अस्पताल, आमजनमानस व मरीजों के लिए कोई सुविधा, संसाधन देने में असमर्थ साबित हुई। अस्पतालों के पास ऑक्सीजन नहीं, जीवनरक्षक दवाई नहीं, मरीज के लिए अस्पताल में बेड नहीं और जरूरत पड़ने पर वेंटिलेटर नहीं। सुरजेवाला ने इन सवालों का सरकार से जवाब मांगा है