फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 10 लोग संक्रमित हुए

विज्ञापन
10 people infected with corona - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शनिवार को जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। महज दस नए मामले सामने आए और नौ लोग कोरोना से ठीक भी हुए। जो राहत की बात है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शनिवार को 9 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 11 हजार 113 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 696 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टीव केस 79 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 75 हजार 897 में से 2 लाख 64 हजार 533 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.24 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को जिला में कोरोना से किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में 53 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9395 व्यक्तियों में से 9342 ठीक हो चुके हैं।जिले में अभी तक 2 लाख 7 हजार 774 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 78 हजार 829 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 28 हजार 945 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शनिवार को कुल 992 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में 19088 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 13010 कोविशील्ड तथा 6078 कोवॉक्सीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें