फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इलाज के दौरान मौत, पति सहित चार पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मृतका कविता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित अर्जुन नगर निवासी कविता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

मृतका के भाई अमन, निवासी इंदिरा कॉलोनी (नरवाना) ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कविता (32) की शादी करीब 10 वर्ष पहले अर्जुन नगर निवासी सोनू के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कविता को प्रताड़ित करता था और कई बार पिटाई कर उसे मायके भेज दिया जाता था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 27 अप्रैल को सोनू ने फोन कर बताया कि कविता बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो कविता ने बताया कि उसके पति को उसके चरित्र पर शक था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था।

आरोप है कि इसी बात को लेकर पति सोनू, उसके पिता श्यामलाल, मां और भाई मोनू ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर धमकी दी। गंभीर हालत में कविता को 2 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 मई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मायका और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए तब मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें शांत कराया।
पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। -गीता, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें