फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में फर्जी दस्तावेज से मृत्यु प्रमाण पत्र बना बुजुर्ग को दिखाया मृत, बीमा राशि के हड़पी राशि

Thu, 23 Jan 2025 05:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पूंडरी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि यह शिकायत उन्हें सीएम विंडों के माध्यम से मिली है। इस मामले में जांच शुरू की गई है। अभी जिस खाते में राशि गई है, उस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के पूंडरी खंड के सिरसल गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले में एक बुजुर्ग को फर्जी दस्तावेज से मृत्यु प्रमाण पत्र दिखा पहले मृत दिखाया। इसके बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण के माध्यम से बीमा राशि ही हड़प ली। इस मामले की जानकारी तब मिली यह बुजुर्ग अपने किसी काम से सीएससी में गया था।

विज्ञापन


दरअसल, सिरसल गांव निवासी बुजुर्ग धर्मपाल के साथ यह पूरा फर्जीवाड़ा हुआ था। इसके बाद अब बुजुर्ग धर्मपाल ने सीएम विंडों में अपने आप को ही जिंदा बताने के लिए कागज बनाने की सरकार से मांग की। इसके बाद पूंडरी थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पूंडरी थाना की पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी फर्जी दस्तावेज आरोपी की ओर से तैयार किए गए है। जिस खाते में राशि गई है। उस खाते की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। 

पूंडरी थाना दी गई शिकायत में सिरसल गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। इसी से वह अपने परिवार का गुजारा करता है। इसके लिए उसने सरकारी बीमा योजना के तहत श्रमिकों को मिलने वाले लाभ के लिए 2010 में कॉपी भी बना रखी थी। पिछले साल वह इसी कॉपी की जांच के लिए सीएससी में गया। वह जानना चाहता था कि यह कॉपी चल रही है या नहीं, लेकिन वहां पहुंचने पर केंद्र के संचालक ने सरकारी रिकॉर्ड देखकर कहा कि तुम्हारी तो दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसका मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी हो चुकी है। यह सुनकर बुजुर्ग हक्का-बक्का रह गया। धर्मपाल ने बताया कि कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके मृत्यु प्रमाण पत्र पर सरकार की तरफ से बीमा योजना के तहत जो लाभ दिया जाता है, वह भी निकलवाया जा चुका है, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में मौत हो गई। इसलिए अब बीमा वाली कॉपी भी बंद हो चुकी है। से पता चला कि उसे जुलाई 2023 में ही सड़क दुर्घटना में मृत दिखा दिया। इसे नगर पालिका कैथल में रजिस्टर्ड करा दिया गया। वहीं से जन्म प्रमाण पत्र भी जारी कराया गया।  

इस मामले में सिरसल गांव की सरपंच सोमा देवी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में भी आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरपंच की फर्जी मुहर-लेटर पैड बनाए। जिसके बाद उसी पर डेथ के बारे में लिखकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। पंचायत भी ऐसे आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है।

अधिकारी के अनुसार
पूंडरी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि यह शिकायत उन्हें सीएम विंडों के माध्यम से मिली है। इस मामले में जांच शुरू की गई है। अभी जिस खाते में राशि गई है, उस पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी फर्जी दस्तावेज आरोपी की ओर से तैयार किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें