फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईवे पर जानलेवा गड्ढे कौल के युवक की मौत

Fri, 10 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड (कैथल)। करनाल-पटियाला हाईवे पर बने गहरे गड्ढे आखिरकार जानलेवा साबित हो गए। बुधवार रात को कौल निवासी एक 26 वर्षीय युवक की गड्ढों के कारण हादसे में जान चली गई। वीरवार सुबह संबंधित विभाग को होश आया और आनन-फानन अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए गड्ढों में मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि कौल निवासी सतपाल, वीरेंद्र, राहुल, अक्षय, निंदा, वलिस ने बताया कि अंकित रात को अपने खेतों में गया हुआ था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। संपर्क करने पर पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जब वे अस्पताल में पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने बताया था कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वह खेतों से घर आ रहा था। रास्ते में नहर व बस स्टैंड के बीच सड़क में बने गहरे गड्ढे में अचानक उनकी बाइक असंतुलित हो जाने से डिवाइडर में टकरा जाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले काफी दिनों से टूटी हुई है। इसे ठीक करने के लिए संबोधित विभाग के अधिकारियों को कई बार गुहार भी चुके थे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसी लापरवाही का परिणाम रहा कि गड्ढों की वजह से ही युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंकित परिवार में अकेला कमाने वाला था। जिसके सहारे परिवार का गुजारा चल रहा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं और वृद्ध माता पिता का रो-रोकर बुरा हो रहा था। पत्नी भी शोक में डूबी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें