कैथल। अंबाला की एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से 14 जून 2024 को रिश्वत मामले में गिरफ्तार रणधीर सिंह कानूनगो का कैथल की अदालत में चालान पेश किया गया है।
गौरतलब है कि कि इस मामले में रोहेड़ा गांव निवासी सुमित कुमार ने कानूनगो रणधीर सिंह को 14 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एसीबी अंबाला की टीम ने आरोपी रणधीर सिंह कानूनगो के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने 25 जुलाई 2024 को आरोपी की जमानत मंजूर की गई थी। अब इस केस की जांच पूरी होने के बाद एसीबी की टीम ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चालान पेश कर दिया गया है। अब न्यायालय ने आगामी तिथि चार मार्च 2025 निर्धारित की है। संवाद