फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Wed, 14 May 2014 12:00 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी के गांव करोड़ा के नजदीक हजवाना-करोड़ा लिंक रोड पर हांसी बुटाना नहर से एक युवक की लाश मिली है। लाश का चेहरा बुरी तरह के कुचले होने के कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


युवक ने नीले रंग की कमीज और हलके पीले रंग का लोअर पहना है। इसके अलावा मृतक के हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पूंडरी पुलिस को नहर में युवक शव होने की खबर मिली। सूचना पाकर थाना इंचार्ज नर सिंह मौके पर पहुंचे।

मौके पर जाने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। मर्डर की आशंका के चलते डीएसपी सुरेंद्र भोरिया एवं सीआईए पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया। लाश की पहचान छुपाने के लिए युवक का चेहरा भी बुरी तरह कुचला हुआ है। थाना इंचार्ज नरसिंह ने बताया कि लाश की तलाशी लेने पर युवक की पहचान का कोई दस्तावेज तो नहीं मिला, लेकिन दो सिमकार्ड मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  उधर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश को नहर में फेंका गया है, क्यों कि इस नहर में केवल बारिश का पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें