शहर में अनेक स्थानों पर डस्टबिन न होने के कारण सड़कों पर गंदगी फैल रही है। शहर में गंदगी फैलने के कारण शहर वासियों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद के पास भारी संख्या में डस्टबिन हैं। लेकिन शहर वासियों की मांग के बावजूद डस्टबिन नहीं रखे जा रहे है। शहर में मुख्य बाजारों में कहीं भी डस्टबिन नहीं। बड़ी देवी मंदिर के पीछे नगर परिषद के डस्टबिन ऐसे ही पड़े हैं। जिनका किसी प्रकार से प्रयोग नहीं हो रहा है।
यहां-यहां कूड़ेदान की जरूरत
शहर में छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड के नजदीक अमर गढ़ गामड़ी, पुरानी सब्जी मंडी, तलाई बाजार, अशोक सिनेमा रोड, मुख्य बाजार, टोपिया वाला गुरुद्वारे के नजदीक, खुराना रोड, लाल पौ, प्रताप गेट, चंदाना गेट, श्री ग्यारह रूद्री मंदिर के नजदीक डस्टबिन की आवश्यकता है।
सड़कों पर गंदगी का आलम
शहर वासी अशोक कुमार, मनोज कुमार, कपिल शर्मा, मनोज बंसल, अश्वनी शर्मा, कृष्ण, नवजोत सिंह, राममेहर चहल, मदन लाल सैनी, शमशेर शर्मा, सुनील कुमार, रामनिवास, रामकर्ण तनेजा, यमन सिंह और रोहित ने बताया कि शहर में डस्टबिन न होने के कारण दुकानदारों व घरों से लोग सड़कों पर गंदगी डाल देते हैं।
यही वजह है कि लोग घर के कूडे़ को सीवरेज में भी डालते हैं। जिसके कारण सीवरेज व्यवस्था कई बार ठप हो जाती है। उन्होंने बताया अगर डस्टबिन रखे गए और उनमें नियमित रूप से कूड़ा डाला और उठाया जाए तो शहर में गंदगी नहीं फैलेगी।