फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, साली और साली के लडक़े पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर नहर में कूदे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। हफ्तेभर पहले पत्नी, साली और साली के लड़के पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर नहर में कूदे युवक का शव सोमवार को बरामद हो गया। शव मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई से खफा युवक के परिजनों ने महमूदपुर पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर एसएचओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार करने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। मृतक के भाई महकदीप ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके बाद भाई विरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी, साली और उसके लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर जान दे दी थी। नहर में कूदने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाई थी जिसमें आरोप लगाया था कि वह अपनी पत्नी, साली और साली के लड़के की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विरेंद्र के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को युवक का शव खनौरी नहर से मिला। युवक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक न तो किसी को गिरफ्तार किया था और न कोई संतोषजनक कार्रवाई की थी। शव मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही थी। इस कारण लड़के के परिवार वालों ने महमूदपुर पेट्रोल पंप पर जाम लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जाम की स्थिति को देखते हुए गुहला थाने के एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और बताया कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की साली का लड़का अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उसकी साली के लड़के को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें