फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू जनता मार्केट के पास गंदे नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। न्यू जनता मार्केट के पास गंदे नाले में सोमवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी रही। सुबह न्यू जनता मार्केट के पास गंदे नाले में शव पड़ा मिला। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई। थाना शहर प्रभारी देवेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। शिनाख्त के लिए पुलिस थानों में लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें