फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस दुर्घटना पर डीसी ने लिया कड़ा संज्ञान कमेटी का किया गठन

Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। गत 24 फरवरी को जाखौली किच्छाना रोड पर हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बस सड़क से नीचे उतरने के हादसे पर डीसी प्रीति ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले में डीसी ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

इस रूट पर लगभग 20 दिन पूर्व भी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। इस पर डीसी प्रीति ने पीडब्ल्यूडी विभाग को चेताया है। उन्होंने उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की ओर से की गई जांच में पाया गया कि इस हादसे का कारण बस का टायर पक्की सड़क से बर्म में उतर जाना था। डीसी प्रीति ने निर्देश देते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थित मेन रोड, लिंक रोड जहां पर बर्म ठीक नहीं है, उनको तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें