संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। डीएवी पब्लिक स्कूल चीका में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-तृतीय शुक्रवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई डीएवी स्कूलों की टीमों ने कबड्डी व खो-खो मुकाबलों में दमखम दिखाया।
प्रिंसिपल राकेश कुमार ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भूषण शर्मा, कुलदीप ढिल्लों, निर्मल सिंह डीपी, तीर्थ ओझा, पूजा डीपी, नरेंद्र सिंह, हरपिंदर सिंह, विक्रम सिंह, सचिन शर्मा, सुखविंदर सिंह, कोच कप्तान सिंह और संदीप पुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कबड्डी मुकाबले
n
अंडर-19 (लड़के): डीएवी चीका – प्रथम, डीएवी पुलिस जींद – द्वितीय
n
अंडर-17 (लड़के): डीएवी पुलिस करनाल – प्रथम, डीएवी चीका – द्वितीय
n
अंडर-14 (लड़के): डीएवी चीका – प्रथम
खो-खो मुकाबले
n
अंडर-19 (लड़के): डीएवी पुलिस जींद – प्रथम
n
अंडर-17 (लड़के): ओएस डीएवी कैथल – प्रथम, डीएवी असंध – द्वितीय
n
अंडर-14 (लड़के): डीएवी असंध – प्रथम, डीएवी सीवन – द्वितीय
n
अंडर-19 (लड़कियां): डीएवी असंध – प्रथम, डीएवी चीका – द्वितीय
n
अंडर-17 (लड़कियां): डीएवी सीवन – प्रथम, डीएवी नीलोखेड़ी – द्वितीय
n
अंडर-14 (लड़कियां): डीएवी सीवन – प्रथम, डीएवी असंध – द्वितीय